बेकार हो चुका 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता हैं मालामाल, जानें कैसे

By: Ankur Mon, 07 June 2021 2:19:14

बेकार हो चुका 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता हैं मालामाल, जानें कैसे

8 नवंबर 2016 एक ऐतिहासिक दिन था जब नोटबंदी हुई और 500 एबं 1000 के पुराने नोट को बंद कर दिया गया। लोगों ने अपने घरों में बचत के लिए रखे रुपयों को बैंक में जमा कराया। एक अवधि तक का लोगों को समय दिया गया जिसके बाद ये नोट बेकार हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेकार हुए ये नोट आपको मालामाल बना सकते हैं। आज हम आपको इन नोटों के जरिये पैसे कमाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

किसी भी नोट को आरबीआई छापती है। इन नोटों को काफी सावधानी से प्रिंट किया जाता है। इसका एक पैटर्न फिक्स्ड है और उसी के मुताबिक़ नोटों की छपाई होती है। अगर आरबीआई से छपाई के दौरान नोटों में कुछ गलती हो जाए और वो मार्केट में आ जाए, तो वो नोट ख़ास बन जाता है। आज हम जिस नोट के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी छपाई के दौरान बड़ी गलती हो गई थी, जिस वजह से नोटबंदी के बाद भी इसे खरीदने के लिए लोग हजारों खर्च करने को तैयार है।

पांच हजार रुपए में बेच सकते हैं ऐसा नोट

नोटबंदी के बाद बेकार हुए पांच सौ के कुछ नोट आपको हजारों की कमाई करवा सकते हैं। ऑनलाइन आप इन नोटों को पांच से दस हजार तक बेच सकते हैं। इसमें सबसे नोट की हम बात कर रहे हैं, उसकी ऑनलाइन कीमत पांच हजार रुपये तक है। इस ख़ास नोट की छपाई के दौरान एक गलती हो गई थी। दरअसल, इस नोट में सीरियल नंबर की छपाई दो बार हो गई है। अगर आपके पास पांच सौ के ऐसे नोट हैं, जिसमें दो बार सीरियल नंबर प्रिंट है तो आप इसे ऑनलाइन पांच हजार रुपए में बेच सकते हैं।

10 हजार का है ये नोट

प्रिंटिंग मिस्टेक के अलावा एक और पांच सौ का नोट आपको मालामाल बना सकता है। इस नोट में किनारे से एक्स्ट्रा पेपर छूट गया था। अगर आपके पास ऐसा नोट है, जिसके साइड में एक्स्ट्रा पेपर है तो ये ऑनलाइन दस हजार में बिक रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट है तो आप उसे बेचकर दस हजार तक कमा सकते हैं।

इस तरह करें सेल

नोटों में मौजूद मिस्टेक उसे ख़ास बना देता है। कई लोग इस तरह के नोट जमा करने का शौक रखते हैं। अगर आपके पास ऊपर बताए गए पुराने पांच सौ के नोट हैं तो आप इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं। oldindiancoins.com पर इन नोटों की बिक्री हो रही है। बस इनकी फोटो लें और सेलर के तौर पर रजिस्टर कर इसे सेल पर लगा दें। बेकार नोट से पैसे कमाने का ये तरीका आपको मालामाल बना देगा।

ये भी पढ़े :

# बीकानेर : फिर बढ़ने लगा कोरोना, कम जांच के बावजूद सोमवार सुबह की रिपोर्ट में मिले 29 संक्रमित

# आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी

# बीकानेर में ब्लैक फंगस, पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही चढ़ा मौतों का आंकड़ा, 2 और मौत

# भविष्य से लौटे 3 दोस्तों ने किया सनसनीखेज खुलासा - 2021 में समुद्र से आएगी भयंकर तबाही

# स्वाद और सेहद दोनों में हिट है पनीर! दूर भागता तनाव, इन बीमारियों पर भी पड़ता है ‘भारी’...

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com